Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

रांची प्रेस क्लब के सदस्यों का बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड

रांची , झारखण्ड |  नवम्बर  | 28, 2020 ::  रांची प्रेस क्लब और द विनायका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के द्वारा पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। इस संबंध में आज रांची प्रेस क्लब और द विनायका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के बीच लिखित समझौता हुआ है। जिसके तहत द विनायका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष सह मुख्य चिकित्या पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार की टीम के द्वारा रांची प्रेस क्लब में लगाए जाने वाले कैंप के माध्यम से राशनकार्डधारी पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष कैंप के माध्यम से पहले चरण में रांची प्रेस क्लब के वैसे पत्रकार सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया जाएगा। जो सरकार द्वारा जारी अहर्ता को पूरा करते है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 01 दिसंबर से 07 दिसंबर तक रांची प्रेस क्लब में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। जिसमें सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक प्रेस क्लब के सदस्य आयुष्मान कार्ड बना सकते है। इस अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिंटू दूबे, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष जयशंकर और कार्यकारिणी सदस्य प्रभात कुमार सिंह सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

Leave a Reply