रघुवर दास
Latest News झारखण्ड

राष्ट्रीय एकता दिवस के दिन सारा भारत सड़क पर उतरकर दुनिया को संदेश दे कि हमारे देश में अनेक विविधताओं के बावजूद राष्ट्र के प्रति हमारी भावना एक है : रघुवर

जमशेदपुर, झारखण्ड । अक्टूबर | 29, 2017 :: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज जमशेदपुर में सिस्टर निवेदिता उच्च विद्यालय बर्मामाइंस में सिस्टर निवेदिता की प्रतिमा का अनावरण किया। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सोसाइटी द्वारा आयोजित सिस्टर निवेदिता की 150 वीं जन्म शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि लंदन में सिस्टर निवेदिता ने स्वामी विवेकानंद से प्रभावित होकर उनसे दीक्षा प्राप्त की तथा भारत को अपनी कर्म भूमि बना लिया।

रघुवर दास

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 तक भारत को एक ऐसा देश बनाना है जहां कोई गरीब और अशिक्षित ना रहे। ऐसे राष्ट्र का निर्माण हम सभी को मिलकर करना है। श्री दास ने कहा कि हम बच्चों को ऐसी शिक्षा दें कि वह देश-प्रेम की भावना से अनुप्राणित हो एवं राष्ट्र हित में कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्य कर रहे थे, उनके इस सपने को साकार करने का काम हम सभी को करना है। श्री दास ने कहा कि स्वामी विवेकानंद स्वच्छता के लिए भी कार्य करते थे। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि हम अपने शहर को ग्रीन सिटी क्लीन सिटी बनाने का कार्य करें, यह कार्य केवल सरकार का नहीं है बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। अपने देश को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है। हम सभी को इसके लिए अपनी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की जरूरत है।
श्री रघुवर दास ने राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को मनाए जाने के संबंध में कहा कि बिष्टुपुर में आप सभी लोग पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। उस दिन सारा भारत सड़क पर उतरकर दुनिया को संदेश दे कि हमारे देश में अनेक विविधताओं के बावजूद राष्ट्र के प्रति हमारी भावना एक है।

Leave a Reply