Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

युवा लेखकों को आगे आने की आवश्यकता : डॉ० अमर कुमार चौधरी

 

युवा लेखकों को आगे आने की आवश्यकता : डॉ० अमर कुमार चौधरी

आज दिनांक 27/6 /2022 दिन सोमवार को आई एस एम पुनदाग में डॉ एच एन सिंह एसोसिएट प्रोफेसर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग रांची विश्वविद्यालय रांची एवं डॉ रितेश कुमार महतो व्याख्याता राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय रांची द्वारा संपादित पुस्तक “साहित्य की विधाएं” का लोकार्पण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड टेक्निकल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉक्टर अमर कुमार चौधरी थे पुस्तक का लोकार्पण करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक गणेश मिश्र डॉक्टर धीरेंद्र त्रिपाठी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सिन्हा हितेंद्र कुमार आई एस एम के निर्देशक गंगा प्रसाद सिंह राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय रांची के व्याख्याता समीर चौधरी दुलाल चंद्र महतो भगीरथ आर्य प्रमोद कुमार, दीपक गुप्ता,आदि शामिल थे |
रजिस्ट्रार डॉक्टर अमर चौधरी ने अपने भाषण में कहा की डॉक्टर रितेश कुमार महतो जैसे युवा लेखकों को आगे आने की आवश्यकता है वर्तमान समय में यह पुस्तक भाषा से जुड़े सभी विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं के लिए वरदान साबित होगा यह पुस्तक नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है |
पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता गणेश मिश्र ने अपने विचार में कहा कि यह साहित्य प्रेमियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी इस पुस्तक में लोक साहित्य ;शिष्ट साहित्य ;लोकगीत लोक गाथा के परी भाषाओं को सुंदर तरीके से समाहित किया गया है
लेखक डॉ रितेश कुमार महतो ने कहा हमारे झारखंड के विद्यार्थियों को साहित्य की विविध विधाओं से परिचित होने की अनिवार्य आवश्यकता है भाषा साहित्य प्रेमी लोग इस पुस्तक का स्वागत करेंगे ऐसी अपेक्षा है

Leave a Reply