Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

जेसीआई राँची में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसीआई का जोरदार स्वागत

रांची,  झारखण्ड  | जून  | 27, 2022 :: जेसीआई राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु सराफ के राँची आने पर आज जेसीआई राँची ने लाबेद गांव में बच्चो के बीच मिठाईयां और रेन कोट बाटी। आज के कार्यक्रम की शुरूआत गांव के नए मुखिया श्री संजय उरांव को सम्मानित करके किया गया। उसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लाबेद में जेसीआई राँची द्वारा बनाया
गया धर्मस्थल का उदघाटन किया गया। जेसीआई राँची के पूर्व अध्यक्ष अनंत जैन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु सराफ जी को सम्मानित किया गया साथ ही साथ जोन अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल और उपाध्यक्ष वसुंधरा सिंह एवं अविनाश जायसवाल को भी सम्मानित किया गया। अंत में राँची प्रांत के अध्यक्ष सौरभ शाह और सचिव प्रतीक जैन ने सभी ने साथ मिल के लाबेद गांव में वृक्ष रोपण किया और सभी को नियमित रूप से वृक्ष रोपण करने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जेसीआई राँची की सराहना करते हुए कहा की उन्होंने लाबेद गांव में काम करके उसे खूब आगे बढ़ाया है और गांव वासियों को इसका खूब लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का कुशल संचालन सिद्धार्थ जायसवाल, सौरव साबू और अभिषेक जैन ने किया। इसके अलावा अरविंद राजगढ़िया , तरुण अग्रवाल,विनय मंत्री, रौनक बगरिया आदि मोजूद थे।

Leave a Reply