Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में स्कूल ऑफ योग, रांची विश्वविद्यालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वधान में साप्ताहिक कार्यक्रम

रांची, झारखण्ड  | जून  | 19, 2022 ::  रांची विश्वविद्यालय रांची के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में स्कूल ऑफ योगा रांची विश्वविद्यालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वधान में 17 से 21 जून 2022 के साप्ताहिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य रुप से निबंध प्रतियोगिता,चित्रांकन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, एवं योग प्रतियोगिता का आयोजन रांची विश्वविद्यालय के प्रत्येक कॉलेजों में आयोजित की गई एवं योग का महत्व के बारे में जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में कॉलेजों के लग भग 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक प्रतियोगिता में पांच पांच लोगों का चयन किया गया।यह कार्यक्रम रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगा के कोऑर्डिनेटर डॉ गुरु चरण साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय के डी.एस.डब्ल्यू डॉ राजकुमार शर्मा ने योग प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योग विभाग के शिक्षक स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं वॉलिंटियर ने सराहनीय भूमिका निभाई ।

Leave a Reply