Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में झारखंड की महिला काता टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने में सफल

रांची, झारखण्ड  | जून  | 19, 2022 ::  पुणे में 17 से 19 जून तक कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन (KIO) द्वारा आयोजित नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में झारखंड की महिला काता टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने में सफल हुई। टीम काता में पदक दिलाने वाली अंजलि कुमारी, स्मिता जोजो, एवं एलिसा केरकेट्टा शामिल है।इनकी सफलता पर स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के पदाधिकारियों एवं कराटे प्रशिक्षको द्वारा बधाई दिया गया । यह नेशनल चैंपियनशिप पुणे में कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन(KIO)द्वारा छत्रपति शिवाजी स्टेडियम (बालवाड़ी पुणे) में 17 जून से चल रहा है।

 

Leave a Reply