राची, झारखण्ड | अगस्त 23, 2024 ::
सोना चांदी व्यवसायी समिति रांची द्वारा घोषित चुनाव में कुल 10 नामांकन फार्म जारी किया गया था जिसमें कुल 05 फार्म ही निर्धारित समय तक जमा हुआ जिसमे अध्यक्ष पद पर 03, सचिव पद पर 01, कोषाध्यक्ष पद पर 01 नामांकन फार्म जमा किया गया दिनांक 22/8/2024 तक नाम वापसी की अंतिम तिथि तक किसी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया दिनांक 23/8/2024 नामांकन फार्म की जांच पड़ताल के पश्चात उम्मीदवारों का नामो की घोषणा किया गया अध्यक्ष पद हेतु तीन उम्मीदवार 1. जितेंद्र कुमार वर्मा 2. महेश प्रसाद 3.संतोष कुमार सोनी बचे जिनका चुनाव वैलेट पेपर द्वारा होगा वही सचिव पद के लिए एक मात्र उम्मीदवार का नामांकन दाखिल हुआ जिसमे उम्मीदवार दीपू डे को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद हेतु भी एकमात्र दाखिल नामांकन शैलेंद्र कुमार “गुड्डू” को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया अब एक मात्र अध्यक्ष पद हेतु
उम्मीदवार अपना चुनाव प्रचार प्रसार दिनांक 23/08/2024 से 06/09/2024 शाम 5 बजे तक कर सकते हैं अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग वैलेट पेपर द्वारा दिनांक 08/09/2024 दिन रविवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चर्च रोड स्थित स्वर्णकलश स्वर्णकार सदन मे होगी शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू किया जाएगा वोटों की गिनती के पश्चात विजयी उम्मीदवार के नाम की घोषणा कि जाएगी।




