राची, झारखण्ड | अक्टूबर 28, 2024 ::
संत जेवियर्स महाविद्यालय के प्रांगण में कार्यालय जिला निर्वाचन रांची, स्वीप कोषांग एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के संयुक्त तत्वाधान से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में जिला निर्वाचन की ओर से आदित्य पांडेय भा.प्र.से. तथा स्वीप रांची के श्रुति प्रिया, विवेक एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फादर एन लकड़ा एसजे ने 13 और 20 नवंबर को होने वाले झारखण्ड विधानसभा चुनाव में छात्र एवं मतदाताओं से शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कौन गढ़ेगा देश को, मेरा वोट वोट नारे के साथ महाविद्यालय के समस्त सदस्यो का उत्साह वर्धन किया। आदित्य पांडेय के द्वारा निष्पक्ष मतदान एवं रांची में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी मतदाताओं को अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय के उपप्राचार्य फादर डॉ रॉबर्ट प्रदीप कुजूर एसजे , डॉ अजय अरुण मिंज एसजे, ईएलसी के अध्यक्ष प्रोफेसर बी के सिन्हा ने अपने संबोधन में वोट की अहमियत एवं नैतिक मतदान पर जोर दिया।
इस अवसर पर राजनीतिक विज्ञान विभाग के छात्रों की ओर से नुक्कड़ नाटक, संगीत, नृत्य, स्पीच एवं अन्य रोचक कार्यक्रम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। ईएलसी नोडल ऑफिसर डॉ आशुतोष पाण्डेय के द्वारा मतदाता प्रतीज्ञा सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डीएसडबल्यू डॉ संजय सिन्हा, आईक्यूएसी कॉर्डिनेटर डॉ.शिव कुमार, राजनीतिक विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विजय शर्मा, डॉ आशुतोष पाण्डेय, डॉ सौम्या सिन्हा, डॉ श्रेया पाण्डेय, प्रो. विकास रंजन, प्रो.उत्कर्ष उन्नयन, प्रो. स्नेहा किंडो एवं अन्य प्रोफेसर मौजूद थे।




