संत जेवियर्स कॉलेज राँची में दिनांक: 05 अगस्त,2026 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड और निदेशक उच्च शिक्षा व तकनीकि विभाग के निर्देशानुसार कॉलेज परिसर में वैसे छात्र जिनकी उम्र 01 अक्टूबर, 2026 को 18 वर्ष पूरी हो रही है और जिनका किसी कारण मतदाता सूची में नाम अंकित नहीं है, उन मतदाताओं के लिए जागरूकता अभियान शुरुआत की गयी| कॉलेज में आम सभा का आयोजन कर छात्रों को इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब द्वारा एसआईआर 2026 के तीसरे चरण की प्रक्रिया को बताया गया तथा नागरिक दायित्वों को पूरा करने के लिए संवेदित करते हुए मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई गयी| क्लब के कैंपस एमबेस्डर द्रविण सिंह ने बताया कि एसआईआर के लिए में 68 नए मतदाताओं को फॉर्म दिए व नाम सुधार करने हेतु 20 फॉर्म बाते गए| मौके पर कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. फादर प्रभात केनेडी सोरेंग, एसजे, ईएलसी अध्यक्ष प्रो. बी.के. सिन्हा, नोडल प्राधिकारी डॉ. आशुतोष पाण्डेय सहित कॉलेज के अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे|




