Breaking News Latest News झारखण्ड

रंगोली एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  03, 2024 ::

छात्र क्लब कला संस्कृति एवं खेलकूद मंच (यूनिट छात्र क्लब ग्रुप)के संयोजक कार्यालय रातू रोड काली मंदिर के निकट गुप्ता भवन में रंगोली एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता शकुंतला देवी के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस प्रतियोगिता में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के मुख्य संयोजक संतोष कुमार, संरक्षण पिंटू शर्मा, रमेश मिस्त्री शामिल हुए।
प्रतियोगिता में जजमेंट की भूमिका कुमारी नीलम एवं कुमारी अनिता ने निभाई।
प्रतियोगिता में 27 फैंसी बच्चों ने भाग लिया जिसमें पार्थवी कुमारी ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बाजी मारकर प्रथम आई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से कुमारी शीला, सुबोध कुमार शर्मा, शोभा देवी, पिंकी देवी,कृष्णा कुमार साहू, सुभाष कुमार, दामिनी कुमारी, प्रिया कुमारी,आदि आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply