राँची, झारखण्ड । नवम्बर | 20, 2017 :: झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में सोमवार को उत्कृष्ट विधायक के चयन को लेकर चयन समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव ने किया। इस मौके पर समिति के सदस्य निर्भय कुमार शाहाबादी, गीता कोड़ा, चंदन मिश्र एवं प्रभारी सचिव सदस्य सचिव विनय कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से विधानसभा सदस्य विमला प्रधान, सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र को वर्ष 2017 के लिए उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित किया गया। समिति ने उत्कृष्ट कर्मी के रूप में भी पांच विधानसभा कर्मियों का चयन किया है। जिसमें तेज नारायण पांडे, संयुक्त सचिव, गुलाम मोहम्मद सरफराज, जनसंपर्क अधिकारी, राम चंद्र मजूमदार, प्रतिवेदक, बुद्धदेव यादव, सहायक, कृष्णा उरांव चालक शामिल है। समिति ने बताया कि उत्कृष्ट विधायक को राज्यपाल के द्वारा विधान सभा स्थापना दिवस 22 नवंबर 2017 को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 51 हजार रुपए की राशि भी प्रदान की जाएगी। वहीं उत्कृष्ट कर्मियों को मुख्यमंत्री के हाथों से प्रशस्ति पत्र, शॉल, एवं मोमेंटो के साथ 21000 नगद राशि प्रदान की जाएगी।
Related Articles
भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनी आश्विन शुक्ला पापाकुंशा एकादशी
राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 25, 2023 :: क्यों गरीबों का साथी बना , बन गया है तो निभाना पड़ेगा भजनों की लय पर भक्तगण भाव विभोर हुए , अवसर था अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 25 अक्टूबर 2023 को आश्विन शुक्ला पापाकुंशा एकादशी उत्सव अत्यन्त भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया […]
दिल्ली के देव राणा ने राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती में जीता स्वर्ण : जेयूजे ने दी बधाई
रांची, झारखण्ड | दिसम्बर | 16, 2021 :: दिल्ली के देव राणा ने रांची के होटवार के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित गणपत राय स्टेडियम में खेली जा रही राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती में देव राणा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। राणा ने 75 किलोग्राम वर्ग के फ्री स्टाईल स्पर्धा में अरुणाचल प्रदेश के अर्शदीप को हराकर स्वर्ण […]
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सेे की मुलाकात
राँची, झारखण्ड । नवम्बर | 23, 2017 :: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सेे की मुलाकात .



