राची, झारखण्ड | मई | 21, 2024 ::
रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय की जीत सुनिश्चित करने के लिए मंडल की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को रातू प्रखंड में ग्रामीणों के साथ एक बड़ी बैठक की
बैठक में रातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कमड़े पंचायत के ग्राम दहिसोत एवं बनहोरा के ग्रामीणों काफी संख्या में उपस्थित थे। विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश की संविधान और आरक्षण को बचाने का भी चुनाव है। यह लड़ाई आर और पार की लड़ाई है, अगर हम सब इसमें चूक गए तो अपने आपको कभी माफ नहीं कर सकेंगे । बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी की विकराल स्थिति मे आज लोगो के सामने एकमात्र विकल्प यही है कि कांग्रेस को वोट देकर सरकार को बदल दें।
इस अवसर पर पंचायत मुखिया नीलम तिर्की, पंचायत समिति सदस्य शिल्पा , पूर्व मुखिया संजय तिर्की, समाजसेवी संजय तिर्की, प्रकाश तिर्की, अलबिन तिर्की, रवि तिर्की, रवि प्रभाकर तिर्की, संजय लकड़ा, अजय तिर्की, कल्लू तिर्की, प्रवीण तिर्की, मिथलेश तिर्की, विरसा तिर्की, बब्लू तिर्की एवं अन्य उपस्थित थे।




