Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड राष्ट्रीय

राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में विकास का चयन : जायेगे दिल्ली

रांची, झारखण्ड | दिसंबर | 16, 2018 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा के छात्र विकास कुमार का चयन राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता “सक्षम राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता” के फाइनल में हुआ है | प्रतियोगिता में से देश भर में स्कूल, जिला, और राज्य स्तर पर आयोजित की गयी थी जिसमे देश भर से लाखो छात्रों ने भाग लिया था | जिसमे देश भर से 100 बच्चों का चयन फाइनल प्रतियोगिता हेतु हुआ है जिसका आयोजन 27 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित किया गया है | यह प्रतियोगिता पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, सरकार के द्वारा आयोजित की गयी है। इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य है औद्योगिक, परिवहन, कृषि और घरेलू क्षेत्र में पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए व्यावहारिक संरक्षण युक्तियों के बारे में युवाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए और अपने दैनिक जीवन में ऐसी युक्तियों का अभ्यास कैसे करें। इस वर्ष के प्रतियोगिता का विषय “बेहतर पर्यावरण के लिए तेल बचत” था | प्रतियोगिता के फाइनल विजेता को सिंगापुर घुमने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही साथ लैपटॉप एवं नगद पुरस्कार दिया जायेगा |

पंद्रह वर्षीय विकास लाला लाजपत राय स्कूल पुन्दाग का 10वी कक्षा का छात्र है और पिछले 5 वर्षों से कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में धनंजय कुमार से पेंट योर फ्यूचर आर्ट स्कालरशिप के तहत निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहा है | विकास इससे पहले भी कई राष्ट्रीयस्तर की चित्रकला प्रतियोगिता जीत कर अपने हुनर का लोहा मनवाया है| विकास ने विभिन्न स्तर के 50 से भी अधिक चित्रकला प्रतियोगिताओं में पुरुस्कार प्राप्त किया है | विकास के इस उपलब्धि पर कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के संस्थापक सह निदेशक एवं आकाशदीप के कला शिक्षक चित्रकार धनंजय कुमार ने विकास को संस्था के साथ साथ पुरे राज्य को गौरवांवित करने के लिए बहोत बहोत बधाई दी | विकासके इस उपलब्धि माता रेखा देवी एवं पिता उपेन्द्र चौरसिया काफी गौरवन्वित महसूस कर रहे हैं | रविवार को कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा विकास को सम्मानित किया गया | कलाकृति आर्ट फाउंडेशन विगत 16 वर्षों से पेंट योर फ्यूचर आर्ट स्कालरशिप प्रोग्राम के तहत चयनित आर्थिक रूप पिछड़े मेघावी छात्रों को प्रोत्साहित करने एवं उनके प्रतिभाओं को निखारने हेतु निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है |

Leave a Reply