

हजारीबाग, झारखण्ड । मई | 31, 2017 :: हजारीबाग के जिला परिषद अध्य्क्ष सुशीला देवी के पति लखन साव की बुधवार की दोपहर सरेआम गोलियां चलाई गई, जिसके बाद इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
लखन सिंह पर एके 47 से फायरिंग की गयी है। उन्हें कई गोलियां लगी, जिसके बाद से बेहद नाजुक हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। साथ ही उनके ड्राइवर धर्मेंद्र सिंह को भी गोली लगी थी। दोनों को रांची के मेडिकल हॉस्पिटल रेफर किया गया है। मामला वर्चस्व की लड़ाई का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, लखन साव बड़कागांव से शहर की ओर बोलेरो गाड़ी से आ रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर व उनके ड्राइवर धर्मेंद्र सिंह पर एके 47 रायफल से अंधाधुंध गोलियां चलाई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिसके बाद नाजुक हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद रिम्स में उनकी मौत हो गई।
घटनास्थल से पुलिस ने एके 47 रायफल बरामद की है। लखन साव पूर्व में डॉन सुशील श्रीवास्तव के गिरोह से जुड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने उससे किनारा कर लिया और अपना अलग काम फैलाना शुरू किया है।
एसपी ने कहा कि सुशील श्रीवास्तव गिरोह और भोला पांडे गिरोह के बीच का यह मामला है जिसमें जिप अध्यक्ष के पति लखन साव और ड्राइवर धर्मेंद्र को चार-चार गोली लगी है। दोनों घायलों को रांची रेफर किया गया था, जहां पर दोनों की मौत हो गई है।



![only hindi can tie india in one thread : raghubar das [ cm, jharkhand ]](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2017/09/14-Raghubar-Das-464x290.png)