राची, झारखण्ड | मई | 01, 2024 ::
पिछले दिनों बिशप स्कूल बहु बाजार में संपन्न 11वी इमा कप सिकोकाई रांची जिला कराटे प्रतियोगिता में पदक जीत कर पहले रनर अप का खिताब जीतने वाले इमा बरियातू शाखा के खिलाड़ियों को लेक व्यू मेन्शन सोसाइटी के द्वारा सम्मान समारोह सह प्रतिभोज का आयोजन कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के तकनीकी निदेशक शिहान सुनील किस्पोट्टा एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष सेंसई अनिल किस्पोट्टा थे l
शिहान सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि हर एक प्रतियोगिता से खिलाड़ी को कुछ ना कुछ सीखने का मौका मिलता है जिससे कि वह आगे होने वाले प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन और अच्छा कर सकते हैं। किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में खुद को हारा हुआ नहीं समझना चाहिए उसे यह सोचना चाहिए कि आज का दिन वह अच्छा नहीं कर पाया आगे इससे अच्छा करेगा।
सोसाइटी की कोषाध्यक्ष श्वेता कुजूर ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों का इस प्रतियोगिता से पदक जीतने के बाद मनोबल पड़ा है और आगामी होने वाले राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में ये और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजुला एवं दीप्ति ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ मंजुलिका मरांडी,दीप्ति मलिका कुजुर, दिव्य स्नेहा टोप्पो, रेजीना टोप्पो, जोशफिन खेस ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में
एरिक अनमोल एंथोनी, चेरिल जीवी हेमब्रोम, अंश एंथोनी मुंडारी, प्रशी कुमारी, ब्रिस्टी मोनिका केरकेट्टा, मिशेल जसलीन खेस, मारिया लवलीन खेस, अन्या ट्विंकल कुजुर, एरिक अनमोल टुडू, एवलिन जीवी हेमब्रोम, एंजेलिना क्रिस्टी तिग्गा शामिल है।




