Breaking News Latest News खेल

राज्यस्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफइनल में अंडर 17 बालिका वर्ग मुक़ाबले में रांची ने खूंटी और सिमडेगा ने हजारीबाग को पराजित कर किया फाइनल में प्रवेश

राची, झारखण्ड  | अगस्त   23, 2024 ::

✦ अंडर 15 बालक वर्ग मुक़ाबले में हज़ारीबाग़ और सिमडेगा का शानदार प्रदर्शन
=======================
रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम और बरियातू बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता 2024-25 के दूसरे दिन आज अंडर 17 बालिका वर्ग मुक़ाबले के सेमीफइनल में रांची ने खूंटी को 5-0 से और सिमडेगा ने हज़ारीबाग़ को 07-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। आज हुए अंडर 17 बालिका वर्ग मुक़ाबले में खूंटी बनाम गढ़वा के बीच हुए मुक़ाबले में खूंटी ने गढ़वा को 10-0 से पराजित कर दिया, सिमडेगा बनाम गुमला के बीच हुए बालिका वर्ग मुक़ाबले में सिमडेगा ने गुमला को 1-0 से हरा दिया। रांची बनाम बोकारो के बीच हुए मुक़ाबले में रांची ने बोकारो को 13-0 के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। हजारीबाग बनाम गिरिडीह के बीच हुए मुक़ाबले में हजारीबाग ने गिरिडीह को 8-0 से पराजित कर दिया। अंडर 17 बालिका वर्ग मुक़ाबले का फाइनल मैच रांची बनाम सिमडेगा के बीच दिनांक 24 अगस्त, 2024 को खेला जायेगा।

आज हुए अंडर 17 बालक वर्ग मुक़ाबले के परिणाम

बोकारो बनाम हजारीबाग के बीच हुए मुक़ाबले में बोकारो ने हज़ारीबाग़ को 3-2 से पराजित किया
रामगढ़ बनाम लोहरदगा के बीच हुए मुक़ाबले में रामगढ़ ने लोहरदगा को 1-0 से दी शिकस्त
सिमडेगा बनाम लोहरदगा के बीच हुए मुक़ाबले में सिमडेगा ने लोहरदगा को 5-0 से पराजित किया
खूंटी बनाम गुमला के बीच हुए मुक़ाबले में खूंटी ने गुमला को 4-3 से पराजित किया
रांची बनाम बोकारो के बीच हुए मुक़ाबले में रांची ने बोकारो को 3-2 से पराजित किया

आज हुए अंडर 15 बालक वर्ग मुक़ाबले का परिणाम

रांची बनाम लोहरदगा के बीच हुए मुक़ाबले में रांची ने लोहरदगा को 2-0 से दी शिकस्त
हजारीबाग बनाम पश्चिमी सिंघभूम के बीच हुए मुक़ाबले में हजारीबाग ने पश्चिमी सिंघभूम को 6-0 से दी शिकस्त
सिमडेगा बनाम रामगढ़ के बीच हुए मुक़ाबले में सिमडेगा ने रामगढ़ को 9-0 से पराजित किया
चतरा बनाम बोकारो के बीच हुए मुक़ाबले में बोकारो ने 1-0 से चतरा को पराजित किया
खूंटी बनाम हजारीबाग के बीच हुए मुक़ाबले में खूंटी ने हजारीबाग को 5-1 से पराजित किया

Leave a Reply