राँची, झारखण्ड | जून | 07, 2021 :: रांची जिला प्रशासन के सहयोग एवं झारखंड सरकार के संरक्षण में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा खिलाड़ियों, कोचों एवं पदाधिकारियों के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम आज (सोमवार को) यहां बिरसा मुंडा स्टेडियम स्थिति झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन कार्यालय परिषर में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। आज इसमें पूरे जिले के विभिन्न खेल संघो के कुल 130 खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने वैक्सीनेशन करवाया। इस दौरान उन्हें कोवेक्सीन का टीका दिया गया। इस अवसर पर प्रात: 9 बजे से ही लोग जुटने लगे थे। खिलाड़ियों में आज वेक्सीनेशन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। दोपहर के तकरीबन 2.30 बजे तक चले इस वेक्सीनेशन कार्यक्रम में 130 खिलाड़ियों, कोच और पदाधिकारियों ने वेक्सीनेशन करवाया। जिनके लिए एसोसिएशन की तरफ से लाइट स्नैक्स का इंतजाम करवाया गया था। इस दौरान झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ाया। कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने इस दौरान वेक्सीनेशन करवाया। जिसमें लॉन बाउल्स के दिनेश यादव, लवली चौबे,प्रिंस कुुमार, वुशु के गीता खलखो , सुनीता गाड़ी, प्रतिमा कुमारी, दीपक गोप,एथलेटिक्स के राम चन्द्रा सांगा, कोच अंशु कुमार, वर्षा कुमारी, संजय घोष, सहित कई राष्ट्रीय खिलाड़ियों आदि ने न सिर्फ वेक्सीनेशन करवाया वरन अन्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा. मधुकांत पाठक पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे तथा उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्होनें जिला प्रशासन की इस सहयोग के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कोविड के इस संक्रमण काल का अत्यंत ही सुनियोजित ढंग से सामना करने हेतु युवा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की प्रशंसा की। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बात का अनुरोध किया कि वे हर जिले के उपायुक्तों को इस बात के लिए निर्देशित करें कि वहाँ के खिलाड़ियों के लिए वेक्सीनेशन की व्यवस्था की जाए, जिससे वो निर्भीक होकर अपने अभ्यास की तरफ ध्यान दे सकेंगे और इससे उस जिले के अन्य युवा भी टीकाकरण के लिए प्रेरित हो सकेंगे। इस अवसर पर डीपीआरओ डा. प्रभात शंकर, अर्चित आनंद, शिवेंद्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य, शैलेंद्र दुबे, उदय साह, गोविंद झा, शशांक सिंह, अरविंद सिंह आदि उपस्थित थे। इसकी जानकारी झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ने दी।
Related Articles
8 जनवरी को सभी 24 जिलों में कोविड-19 टीकाकरण के ड्राई रन को लेकर तैयारियां पूरी :: पहले चरण में 1.5 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स और 2 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाया जाएगा टीका
रांची, झारखण्ड | जनवरी | 07, 2021 :: * मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 टीकाकरण एवं शीत श्रृंखला प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की ================ * राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए लगभग 99.89 लाख लोगों को किया गया है चिन्हित =============== * पहले चरण में 1.5 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स और 2 […]
आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में एकल युवा रांची के द्वारा 14 अगस्त को इंटर स्कूल चित्रकारी प्रतियोगिता
रांची,झारखंड | अगस्त | 13, 2022 :: आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में एकल युवा रांची के द्वारा 14 अगस्त को इंटर स्कूल चित्रकारी प्रतियोगिता का अयोजन किया गया है । एकल अभियान की युवा शाखा, एकल युवा का गठन 2018 में हुआ था और आज देश के 18 शहरों में कार्यरत है। एकल अभियान […]
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी :: 29वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता का शुभारंभ : कुंगफू ताइची इवेंट में झारखंड की बबली कच्छप को रजत
रांची/चंडीगढ़ | फरवरी | 26, 2021 :: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शुक्रवार से 29वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन ही कुंगफू ताइची इवेंट में झारखंड की बबली कच्छप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कि। वहीं इसी वर्ग में मध्यप्रदेश की हिमानी जाटव ने स्वर्ण व महाराष्ट्र की […]