Breaking News Latest News राष्ट्रीय

केन्द्रीय कानुन एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के बैनर का लोकार्पण

नई दिल्ली

अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा उद्घोषित और अणुव्रत विश्व भारती द्वारा निर्देशित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का आयोजन 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2024 तक भारत और नेपाल में होने जा रहा है ।
“अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह “ के बैनर का लोकार्पण केन्द्रीय कानुन एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम जी मेघवाल ने दिल्ली स्थित अपने निवास पर किया।इस मौके पर अणुविभा की अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह की राष्ट्रीय संयोजिका
डॉ कुसुम लुनिया गाजियाबाद समिति की अघ्यक्षा श्रीमती कुसुम सुराना श्री तुलसी जी व ओम प्रकाश जी मेघवाल भी उपस्थित रहे।
अणुव्रत संसदीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक माननीय अर्जुनराम जी मेधवाल ने कहा कि अणुव्रत चरित्र विकास के लिए किये जाने वाले संकल्प का नाम है।यह सात्विक और आनंदमय जीवन जीने का मार्ग है।अणुव्रत राष्ट्र की उन्नति के लिए भी महत्वपूर्ण घटक है।इससे वैश्विक समस्यायों का समाधान भी संभव है।।अतः उद्बोधन सप्ताह में अणुव्रत अनुशास्ता के पावन सानिध्य मे 6 अक्टूबर को मैं स्वयं उपस्थित रहने का भाव रखता हूं।
संयोजिका डॉ कुसुम लुनिया ने बताया कि अणुविभा के अध्यक्ष श्री अविनाश नाहर व महामंत्री श्री भीखम सुराणा के नेतृत्व में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह में
1 अक्टूबर को सांप्रदायिक सौहार्द दिवस ,2 को अंहिसा दिवस, 3 को अणुव्रत प्रेरणा दिवस, 4 को पर्यावरण शुद्धि दिवस, 5 को नशामुक्ति दिवस ,6 को अनुशासन दिवस और 7 अक्टूबर को जीवन विज्ञान दिवस के रूप में आयोजित किया जा रहा है।जिसमें अणुविभा की स्थानीय इकाइयों के माध्यम से सैंकडों कार्यकर्ता सहभागिता दर्ज करवायेगें और व्यक्ति,समाज, राष्ट्र व दुनिया की बेहतरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगें।

Leave a Reply