Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

एस.एस.मेमोरियल महाविद्यालय में स्नातक ( यूजी ) नामांकन जारी

राची, झारखण्ड  | मई |  31, 2025 ::

सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय,कांके रोड रांची में चार वर्षीय स्नातक NEP 2020 के तहत सत्र 2025-2029 हेतु विभिन्न विषयों में नामांकन हो रहा है | नामांकन हेतु चांसलर पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । इस महाविद्यालय में उचित शैक्षिक वातावरण के अलावा अन्य गतिविधि यथा खेल,बालिका वर्ग के लिए कराटे समय समय पर पेंटिंग, योग, वर्कसोप, सेमीनार, करियर काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है ताकि बच्चों में बौधिक विकास हो।

यहाँ कला में (आर्ट्स:-हिंदी,संस्कृत, नागपुरी, कुडुख,मुंडारी,बंगला,अंग्रेजी, भूगोल,राजनीतिशास्त्र,इतिहास, मनोबिज्ञान,अर्थशास्त्र,समाज विज्ञान, उर्दू) , तथा

विज्ञान संकाय में (भौतिकी,रसायन,प्राणी बिज्ञान, वनस्पति बिज्ञान,गणित) और वाणिज्य,आदि के अलावा प्रवंधन और कंप्यूटर के क्षेत्र में करियर को अग्रसर करने के लिए बीबीए व बीसीए की भी पढाई विद्वत ब्याख्याता द्वारा करायी जाती है । सत्र 2025-2029 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कि अंतिम तिथि 19/06/25 है ।

आवेदन हेतु चांसलर पोर्टल http://jharkhanduniversities.nic.in में जाकर नामांकन के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

 

 

Leave a Reply