Breaking News कैंपस खेल झारखण्ड

अंडर 17 महिला फुटबॉल ट्रायल 21 मई से चाईबासा में

रांची, झारखण्ड  | मई | 19, 2022 :: ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आसाम में आयोजित अंडर-17 हीरो महिला जूनियर राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप 2022 में भाग लेने के लिए झारखंड फुटबॉल महिला टीम के गठन हेतु झारखंड फुटबॉल संघ के द्वारा चाईबासा फुटबॉल स्टेडियम चाईबासा में दिनांक 21 मई 2022 से 23 मई 2022 तक ट्रायल का आयोजन किया गया है इस ट्रायल में 1 जनवरी 2005 से 31 दिसंबर 2007 के बीच के महिला फुटबॉलर भाग ले सकते हैं ।ट्रायल में भाग लेने हेतु सभी खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड और तीन पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर आना अनिवार्य है

अधिक जानकारी के लिए 92045 90817 ,94945 71511,87898 4353 पर संपर्क कर सकते हैं। सभी फुटबॉल खिलाड़ी अपने अपने जिला संघ के जिला सचिव से लेटर पैड में अनुमति पत्र के साथ 21 तारीख को दोपहर 2:00 बजे चाईबासा जिला फुटबॉल संघ के सचिव को चाईबासा फुटबॉल स्टेडियम में रिपोर्ट करेंगे। यह जानकारी झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी ने दी।

Leave a Reply