वुशु
Latest News खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

26वी सीनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों को 2 गोल्ड, 1 सिल्वर एवम 9 ब्रोंज मैडल :: चैंपियनशिप में छठा स्थान

रांची, झारखण्ड । अक्टूबर | 17, 2017 :: शिलांग के असम राइफल्स हेड क्वार्टर में आयोजित 26वे सीनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड, 1 सिल्वर एवम 9 ब्रोंज मैडल जीतकर चैंपियनशिप में छठा स्थान प्राप्त किया।

वुशु

सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीम ने ओवरआल विजेता का खिताब जीता।

झारखंड की तरफ से तारा कुमारी  एवम शिवराम शेट्टी ने गोल्ड जबकि श्रेया कुमारी ने सिल्वर एवम सुनीता गाड़ी ने 2 ब्रोंज मैडल, मीनू मुंडा 2 ब्रोंज ,गीता खलखो , ज्योति कुमारी, कृष्णा कच्छप , चंदन कुमार ने ब्रोंज मैडल जीत।

झारखंड वुशु एसोसिएशन के सुनील साहू,कुणाल बसु, दीपक कुमार भरथुआर, प्रदीप कुमार, चंचल भट्टाचार्य, प्रियदर्शी अमर, दीपक लोहिया, डॉ अंशु साहू, शिवेंद्र दुबे, शिवजी तिवारी, मुरारी तिवारी, नवीन कुमार मिश्र , उदय साहू, मनोज साहू ,कृष्ण मुरारी सिंह , शशिकांत मिश्र, राज़ी अहमद, शशिकांत पांडे, गोकुलानंद मिश्र आदि ने बधाई दी है।

इस झारखंड दल के कोच दीपक गोप एवम शैलेन्द्र दुबे थे।

Leave a Reply