Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

दो दिवसीय रांची जिला मेजर ध्यानचंद मलखंब प्रतियोगिता सम्पन्न

रांची, झारखण्ड  | अगस्त  | 29, 2021 ::रांची जिला मलखंब संघ एवं एक उम्मीद संस्था के तत्वावधान में खेल – दिवस के अवसर पर दो दिवसीय रांची जिला मेजर ध्यानचंद मलखंब प्रतियोगिता झारखंड राज्य मलखंब संघ के कार्यालय परिसर “शीला सदन “कैलाश नगर,इरगू रोड, रांची में सम्पन्न हुआ । प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के उपमहापौर श्री संजीव विजयवर्गीय जी , विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिन्दु भूषण दुबे , एक उम्मीद संस्था के अध्यक्ष श्री संतोष सिंह ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संतोष रजवार ,गौरव अग्रवाल , विकास पाण्डेय ,जिला मलखंब संघ के उपाध्यक्ष श्री राजीव रंजन , संजय कुमार, प्रो०साजिद , अवधेश ठाकुर एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
आगंतुकों का स्वागत योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री संजय कुमार झा ने किया, जबकि मंच का संचालन खेलप्रेमी नवीन कुमार ने किया।
प्रतियोगिता का संचालन रांची जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष श्री अजय झा ने किया।
पूरे प्रतियोगिता में निर्णायक इस्तियाक अंसारी, श्रीकांत मेहता, विवेक कुमार, संजय कुमार, श्रीमती सोनी प्रधान ने अहम भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के अंन्त में धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला मलखंब संघ के महासचिव आशुतोष द्विवेदी ने किया।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार हैं:-
पोल मलखंब बालक वर्ग
——————————-
अंडर-12 :-
********
1.रूपम नायक
2.शिवा कुमार
3.अकील कुमार
अंडर- 14:-
**********
1.राज प्रसाद
2.रोहण कुमार
3. शनि कुमार
अंडर-16:-
————–
1.रवि कुमार
2.विशेष कुमार
3.आकाश कुमार
18 वर्ष से ऊपर:-
*************
1.विकास कुमार
2.निखिल कुमार
3.राकेश नायक
19 वर्ष से ऊपर:-
——————–
1.विशेष कुमार
2.दीपक कश्यप
3.अनमोल भैया

रोप मलखंब पिरामिड बालिका वर्ग:-
——————————-
1.दिव्या एण्ड ग्रुप
2.अनुशिखा एण्ड ग्रुप
3.खुशी कर्मकार एण्ड ग्रुप
पोल मलखंब पिरामिड बालक वर्ग:-
—————————-
1.निखिल एण्ड ग्रुप
2.रवि एण्ड ग्रुप
3. रॉकी एंड ग्रुप
चैंपियन ऑफ चैंपियन :-
*******************
बालक वर्ग में जितेश कुमार एवं बालिका वर्ग में दिव्या कुमारी हुई। पूरे प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अनुशासन खिलाड़ी का पुरस्कार निखिल कुमार को दिया गया।

Leave a Reply