Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

झारखंड पार्टी के दो दिवसीय केंद्रीय महा अधिवेशन का समापन

राची, झारखण्ड | जुलाई | 02, 2023 ::

झारखंड पार्टी के दो दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन का समापन रविवार को डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में हुआ।
महाधिवेशन के समापन के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने प्रदेश कार्यकारिणी कमिटी की घोषणा की।
महाधिवेशन में प्रदेश से लेकर जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष,पंचायत अध्यक्ष सहित काफी संख्या में कार्यकताओं की भागीदारी रही।
दो दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।
पूर्व मंत्री व झापा के अध्यक्ष एनोस एक्का ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ पार्टी की नीति व सिद्धांत को झारखंड के हर क्षेत्र में जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन और झामुमो से जनता का भरोसा टूट चुका है।
झारखंड पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता पुराने तेवर और नई सोच के साथ क्षेत्र में जाएं और जनता की समस्याओं से रूबरू होकर उसके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करें।
प्रधान महासचिव सह पूर्व राज्यमंत्री अशोक भगत ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों से जुड़े कई नामी हस्तियों ने झारखंड पार्टी की नीति व सिद्धांत पर भरोसा करके पार्टी का दामन थामा है।
राज्य के पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार के संगठन में रहने के कारण कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच झारखंड पार्टी का भरोसा बढ़ता ही जा रहा है।

केन्द्रीय महाधिवेशन के तीसरे सत्र में रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी समिति का चुनाव प्रक्रिया शुरू किया गया। महाधिवेशन में चुनाव संबंधी प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए राज्य के पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार एवं वरिष्ठ नेता रिजवान अहमद को निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में सभा ने सर्वसम्मति से सहमति दिया। पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने पार्टी के संविधान के तहत सांगठनिक संरचना पर ध्यानाकर्षण कराया। इसी के साथ वरिष्ठ नेता रिजवान अहमद केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए एनोस एक्का के नाम प्रस्तावक रहे, जिसे सभा के द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट से समर्थन दिया गया। इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी रिजवान अहमद द्वारा प्रधान महासचिव पद के लिए अशोक भगत के नाम के प्रस्तावक बने, जिसे भारी बहुमत से समर्थन दिया गया।
इसके साथ ही नेताद्वय को कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से लाद दिया।
इसके अलावा केन्द्रीय समिति के 21 पदधारियों की घोषणा की गई। पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं प्रधान महासचिव ने चुने गये प्रतिनिधियों की सलाह पर 10 नेताओं, बुद्धिजीवियों एवं सक्रिय सदस्यों का मनोनयन किया। जिनके नाम की घोषणा महासचिव ने की। चयनित कार्यकारी अध्यक्ष रिजवान अहमद को पार्टी कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।

केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का,
प्रधान महासचिव अशोक भगत,
कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार, चित्रसेन सिंकू, किरण आइंद व रिजवान अहमद,
उपाध्यक्ष अनवर अंसारी, अर्पणा हंस, ओम प्रकाश अग्रवाल, महासचिव उमेश कुमार पांडे, ललित समद,
सचिव सह प्रवक्ता अंशु लकड़ा, आनंदपाल तिर्की, महेंद्र जामुदा, संतोष महतो,
प्रवक्ता कुमार कामेश,
संगठन सचिव रोज प्रतिमा सोरेन, अतीश कुमार सिंह, लेवनार्ड खलखो, शेखावत अंसारी,
कार्यकारिणी सदस्य
मनदीप मल्लाह, अधिवक्ता खुर्शीद आलम,गजाधर ओहदार, राजा मन्दिलार,भवानी प्रसाद गुप्ता,विष्णु उरांव,राहुल भारती
मनोनीत किए गए। इसके अलावा
विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पूर्व सांसद दुर्गा प्रसाद जामुदा, संदेश एक्का, सभी अनुषंगी इकाइयों के अध्यक्ष और महासचिव, सभी नगर अध्यक्ष शामिल किए गए।

Leave a Reply