राची, झारखण्ड | जून | 08, 2025 ::
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारी के क्रम में राज्य योग केंद्र में दो दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 7 और 8 जून को आयोजित किया गया, जिसका समापन दिनांक 8 जून को हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य योग केंद्र, आयुष निदेशालय, स्वास्थ्य विभाग और झारखंड राज्य युवा आयोग ( पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई.
कार्यक्रम में श्री कुमार गौरव, माननीय अध्यक्ष, झारखंड राज्य युवा आयोग (कैबिनेट मंत्री दर्जा), श्री विशाल अम्बर तिर्की, माननीय सदस्य (राज्यमंत्री दर्जा), श्री सुनील टुडू, माननीय सदस्य (राज्यमंत्री दर्जा), श्री वेद रत्न मोहन, सदस्य सचिव, प्रभारी पदाधिकारी तथा दोनों विभागों के अधिकारी गण एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के अलावा योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी द्वारा कराया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में 200 से ज्यादा लोग शामिल हुए एवं उन्होंने योग की कई विधाओं का अभ्यास कर लाभ लिया सभी अभ्यर्थियों ने आयोजक को धन्यवाद देते हुए आगे भी इस तरह का कार्यक्रम करने का आग्रह किया।




