Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

उभरती कलाकारा भूमि द्वारा दुर्गा माँ का अभिनय

 

रांची, झारखण्ड | अक्तूबर | 09, 2021 :: : दुर्गा पुजा के अवसर पर रांची की प्रसिद्ध माडल व अभिनेत्री भूमि द्वारा दुर्गा माता का मनमोहक अभिनय किया काया। तीन मिनट के इस वीडियो में दुर्गा जी का मनमोहक रूप व क्रोध दोनों को दर्शाया गया। ज्ञात हो की भूमि पहले भी कई लोकप्रिय एल्बम मे काम कर चुकी है और फिल्म तथा कई लघु फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। भूमि ने अपनी एम बी ए की पढ़ाई पूरी करली है और अब अपने केरियर को आगे बढ़ाने के साथ साथ एक्टिंग क्लास् भी जॉइन कर रही है। मुंबई मे उसने एक प्रतिष्ठित ड्रामा स्कूल में प्रवेश भी ले लिया है। उसने पिछले वर्ष दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में भी रोल किया था। अब उनका सपना टेलेविजन पर सीरियल में काम करना है जिसके अभी से उन्हे आफ़र मिलना शुरू हो गया है।

Leave a Reply