Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

एसजीएफआई राज्य स्तरीय अंडर 19 बालिका क्रिकेट ओपन ट्रायल 12 जनवरी को

राची, झारखण्ड  | जनवरी |  09, 2025 ::

स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय अंडर 19 बालिका स्कूली क्रिकेट ओपन ट्रायल 12 जनवरी 2025 को स्थानीय साउथ रेलवे कॉलोनी चुटिया रांची में सुबह 8:00 बजे से आयोजित की जाएगी। इस चयन ट्रायल के माध्यम से 29 से 03 फरवरी तक राजस्थान के उदयपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए अंडर-19 बालिका क्रिकेट टीम झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी ।

– ट्रायल हेतु आवश्यक सूचनाएं

– ट्रायल देने वाले खिलाड़ियों का जन्म 01-01-2006 अथवा इसके बाद का होना चाहिए।

– ट्रायल में सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल के छात्र भाग ले सकते हैं।

– ट्रायल हेतु एलिजिबिलिटी फॉर्म में फोटो और नीचे प्रधानाध्यापक या प्रभारी का सिग्नेचर दोनों जगह होना अनिवार्य है।

– एलिजिबिलिटी फॉर्म के अलावा आधार कार्ड और बोनाफाइड सर्टिफिकेट भी लाना अनिवार्य है।

– ट्रायल हेतु 12 जनवरी को सुबह 7:00 बजे से 8:00 तक ही खिलाड़ियों को अपना रिपोर्टिंग अथवा रजिस्ट्रेशन कर लेना है 8:00 बजे के बाद कोई रजिस्ट्रेशन नहीं की जाएगी या रिपोर्टिंग नहीं मानी जाएगी।

– ट्रायल लेदर बोल से ली जाएगी।

– ट्रायल के लिए अपना क्रिकेट किट लेकर आना है।

– ट्रायल व्हाइट यूनिफॉर्म में देना होगा इसलिए सभी कोई व्हाइट यूनिफॉर्म और स्पोर्ट्स शू पहन के आएंगे।

– ट्रायल से संबंधित जानकारी हेतु झारखंड शिक्षा परियोजना शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के क्रिकेट प्रशिक्षक चंद्रदेव सिंह-8789843533, एवं जगजीत सिंह -7903800051 से संपर्क कर सकते हैं

 

 

 

Leave a Reply