Breaking News Latest News झारखण्ड

विहिप झारखंड प्रान्त की दो दिवसीय संत बैठक सेवाधाम में सम्पन्न

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  11, 2024 ::

देवघर:11 नवम्बर 2024, विश्व हिंदू परिषद् झारखंड प्रान्त का दो दिवसीय संत बैठक सेवाधाम नंदन पहाड़, देवघर में सम्पन्न हुआ। कल बैठक कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी दशमी वि० सं० 2081, तदनुसार दिनांक 10 नवम्बर को प्रारम्भ होकर रविवार से 11 नवंबर सोमवार को संपन्न हुआ। बैठक में अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती एवं विश्व हिन्दू परिषद् के केन्द्रीय मंत्री अशोक तिवारी, झारखंड प्रदेश मार्ग दर्शक मंडल के संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, संत समिति झारखंड प्रांत के महामंत्री स्वामी हंसानंद गिरी, सतन आश्रम दुमका के महंत आत्मानंद पुरी, झारखंड प्रांत के क्षेत्र मंत्री विरेंद्र विमल, सहित उपस्थित झारखंड के विविध जिलों से आये हुए संतो ने राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। केन्द्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि जब अत्याचार, अनाचार बढता है तो सर्वप्रथम संत खड़े होते हैं।
बैठक में उपस्थित सभी संतो ने अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply