Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

रांची प्रेस क्लब चुनाव 21- 22 ::  मिलिए अपने प्रत्याशी से : गुप्ता अरविंद कुमार उर्फ अरविंद प्रताप 

रांची प्रेस क्लब चुनाव 21- 22 ::  मिलिए अपने प्रत्याशी से : गुप्ता अरविंद कुमार उर्फ अरविंद प्रताप

गुप्ता अरविंद कुमार उर्फ अरविंद प्रताप

: कार्यकारिणी सदस्य

*शिक्षा
एम एस सी : मास कम्युनिकेशन, एशियन स्कूल आफ मिडिया, नोएडा
वीडियो प्रोडक्शन डिप्लोमा ए ए ए नोएडा
टीवी चैनल डिप्लोमा जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली
ग्रेजुएशन हिंदी ऑनर्स रांची यूनिवर्सिटी

पत्रकारिता का अनुभव- 18 साल

🔸वर्तमान कार्य क्षेत्र –
न्यूज़ एंकर, डीडी न्यूज़ झारखंड.

उद्घोषक- ऑल इंडिया रेडियो, रांची।

संपादक- गण की बात, न्यूज़  पोर्टल

साथ ही विभिन्न मीडिया हाउस के लिए स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कार्य।

पूर्व में अन्य निम्नांकित मीडिया हाउस के लिए कार्य-

रांची एक्सप्रेस,
प्रभात खबर,
आईबीएन 7 (Delhi),
नक्षत्र न्यूज़,
कशिश न्यूज़,
न्यूज़ वर्ल्ड,
सुदर्शन टीवी,
जीएनएन न्यूज़ चैनल

🔸चुनाव लड़ने का उद्देश्य-

रांची प्रेस क्लब को पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए सर्वसुलभ बनाने के साथ साथ उसे सम्पूर्ण डिजीटलाईज करना, साथ ही उसे देश और विश्वस्तरीय पहचान दिलाना।

पत्रकारों के लिये स्थापित प्रेस क्लब को बौद्धिक गतिविधियों का केंद्र बनाना।
समय समय पर पत्रकारों के लिए जर्नलिस्म के विभिन्न क्षेत्रों के लिए एक्सपर्ट द्वारा कार्यशाला का आयोजन कराना।

पत्रकारों के सहयोग के लिये 24×7 कॉल सेंटर की स्थापना। क्लब के सुचारू रूप से संचालन  और नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में विभिन्न तदर्थ समितियों का गठन कराना।

पत्रकार सदस्यों के लिए सस्ते दर पर पौष्टिक और लज़ीज़ नास्ता, लंच और डिनर उपलब्ध कराना।

समय समय पर विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन कराना।

Leave a Reply