राची, झारखण्ड | अगस्त 16, 2024 ::
प्राउटिष्ट ब्लाक, इंडिया (पीबीआई) 17-18 अगस्त 2024 को झारखंड में राँची स्थित आई.एम.ए भवन, बरियातू रोड, करमटोली चौक के पास दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन करने जा रहा है। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों जैसे उड़ीसा, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली आदि से आये पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी के विस्तार व प्रदर्शन, तथा देश के राजनैतिक परिदृश्य को परिवर्तित करने में इसकी भूमिका पर चर्चा की जाएगी। झारखंड, बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र, और दिल्ली में आगामी विधान सभा चुनाव भी अधिवेशन का एक मुख्य विषय होगा।




