Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

आमंत्रण :: पेंट योर फ्यूचर, कला छात्रवृति वितरण कार्यक्रम 28 जुलाई को रांची मे

रांची , झारखण्ड | जुलाई | 27, 2019 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा रविवार 28 जुलाई 2019 को सुबह 11 बजे से डोरंडा कन्या पाठशाला प्रांगन में पेंट योर फ्यूचर कला छात्रवृति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है | इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि रांची के माननीया सांसद, श्री संजय सेठ के द्रारा छात्रवृति परितोसिका प्रदान की जाएगी | ज्ञात हो कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष छात्रवृति परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसमे चयनित छात्र – छात्राओं को संस्था के द्वरा निशुल्क चित्रकला का प्रशिक्षण दिया जाता है| दो चरणों में होने वाली परीक्षा में परीक्षा में विभिन्न विद्यालाओं के 600 छात्राओं में से चुने हुवे 50 छात्र – छात्राओं का चयन कर उन्हें रु 3 लाख रूपये मूल्य की छात्रवृति प्रदान की जाएगी | सभी छात्रों का चयन उनके प्रतिभा एवं आर्थिक स्तिथि के आधार पर किया जाता है | इसके अलावा झारखण्ड आर्म्ड पुलिस – 1 के शहीद सैनिकों के बच्चों को भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है | संस्था के द्वारा सभी चयनित छात्रओं को एक वर्षों तक चित्रकार धनंजय कुमार के द्वारा निशुल्क कला शिक्षा प्रदान की जायेगी |

चित्रकार धनंजय कुमार के स्वयं प्रयास के द्वारा निर्धन एवं पिछड़ा वर्ग के बच्चों में कला प्रतिभा को निखारने एवं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने हेतु पेंट योर फ्यूचर कला छात्रवृति योजना की शुरुवात गत 2001 से शुरू की गयी थी | इस योजना के तहत कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया केन्द्रों एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा बच्चों एवं युवाओं को कला के क्षेत्र आगे बढ़ने हेतु प्रेरित कर रहे हैं | यहाँ से शिक्षा प्राप्त छात्र छात्राएं आज संस्था में कला शिक्षक के रूप में रोजगार भी प्राप्त कर रहे हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं | संस्था से शिक्षा प्राप्त बच्चे भारत के नामी कला महाविद्यालाओं में अपनी कला प्रतिभा को नयी ऊंचाई दे रहे हैं | बहोत से बच्चे राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर आयोजित कई प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का लोहा मनवा चुके हैं | संस्था के बहोत से बच्चे आज फिल्म, एनीमेशन, कला शिक्षक के रूप में अपना करियर हासिल किया है |

Leave a Reply