Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड लाइफस्टाइल

गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल की 12 लड़कियां एन.सी.सी कैंप के लिए खेल गांव पहुंची

 

 

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 17, 2022 :: गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल की 3rd झारखंड गर्ल्स बटालियन की 12 लड़कियां एन.सी.सी कैंप के लिए 17 नवंबर को खेल गांव पहुंची। उनके साथ उनकी संरक्षक सी.आर.ओ नेहा सिंह भी खेल गांव कैंप में पहुंच गई हैं।कैम्प 17 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेगा।

लड़कियों को इसमें एन.सी.सी के बारे में बताया जाएगा।

उन्हें अनुशासन, आत्मरक्षा,ट्रैकिंग, राइफल शूटिंग आदि चीजों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि भविष्य में वह एक सफल तथा सशक्त सैनिक बन सके।

यह उन बच्चियों के लिए सुनहरा अवसर है जो भविष्य में सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहती है।

उन्हें इसमें एक सैनिक के जीवन को समझने का मौका मिलता है। विद्यालय के प्रचार्य डॉ. मनोहर लाल ने एन. सी. सी के बारे में बताते हुए उनके सुरक्षित कैंपेन के लिए शुभकामनाएं दी तथा उनका मार्गदर्शन करते हुए उनके मनोबल को बढ़ाया।

Leave a Reply