राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 24, 2022 :: आज दिनांक 24 12 2022 दिन शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर, एन जी वो टीम ग्रीन एव” रिलेशंस” के संयुक्त तत्वावधान में बरियातू स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल बरियातू में तुलसी पूजन दिवस समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बच्चों ने तुलसी पूजन दिवस के शुभ अवसर पर स्कूल प्रांगण में 50 तुलसी के पौधे लगाकर तुसली की रक्षा का संकल्प लिया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल कि प्राचार्या सुत।पा भट्टाचार्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर कला एव खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, डोरंडा कॉलेज के शिक्षक अवधेश ठाकुर, टीम ग्रीन के निपुण जैन,प्रीति कुमारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी जी ने कहा कि तुलसी केवल एक पोधा नहीं बल्कि धरा के लिए वरदान है।हिंदू धर्म में इसे पूजनीय माना गया है। आयुर्वेद में तुलसी को अमृत कहा गया है क्योंकि ये ओषधि भी है।तुलसी का नियमित उपयोग आपको उत्साहित, खुश और शांत रखता है।भगवान विष्णु की कोई भी पूजा बिना तुलसी के पूर्ण नहीं मानी जाती। बच्चों को योगा व माता पिता की सेवा करनी चाहिए।
इस अवसर पर राजीव रंजन ने कहा कि आज के बच्चे क्रिसमस जानते हैं परन्तु तुलसी पूजन दिवस को नहीं जानते हैं इसलिए इन्हें सनातन धर्म संस्कृति से भी अवगत कराने की जरूरत है तभी बच्चे अपनी संस्कृति और त्योहार को उत्साह के साथ मनाएंगे।
हमें बच्चों को यह भी बताने की जरूरत है कि प्लास्टिक के पौधे -फूलों से कभी सुगंध नहीं आती है।तुलसी के अनेक लाभ हैं।
इस दौरान बालक बालिकाओं ने उत्साह के साथ तुलसी पूजन किया और तुलसी के पौधे को संग्रक्षित करने का संकल्प लिया।
यह जानकारी अमन ने दी।




