राची, झारखण्ड | अगस्त 08, 2024 ::
मारवाड़ी कॉलेज में स्नातक वोकेशल एवम रेगुलर के रिक्त बचे कुछ विषयों में सीधा नामांकन का सुनहरा अवसर। इसमें रेगुलर कोर्स के अंर्तगत पुरुष विभाग में बीएससी फिजिक्स, केमेस्ट्री, बीए फिलॉस्फी, साइकोलॉजी, मुंडारी, खोरठा एवम महिला विभाग में बीकॉम, बीए इकोनॉमिक्स, फिलॉस्फी, साइकोलॉजी, नागपुरी, कुरुख,खोरठा, मुंडारी में चांसलर पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर, कॉलेज वेबसाइट में दिए गए गूगल फॉर्म में अंडरटेकिंग एवम मार्कशीट अपलोड कर ऑनलाइन नामांकन ले सकते है।
वोकेशनल कोर्स अंतर्गत बीएससी सीएस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवम एमएल, डीपीएफएम एवम अमानत में कॉलेज वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर, कॉलेज आकर सीधा नामांकन ले सकते है।
नामांकन संबंधी जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में मारवाड़ी कॉलेज कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है, इसके अलावा कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट https://www.marwaricollegeranchi.ac.in/ पर भी जानकारी उपलब्ध है।




