राची, झारखण्ड | मई | 01, 2024 ::
आदिवासी लोहरा सामाजिक संगठन ने रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को विजयी बनाने का संकल्प लिया। बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के आवास पर संगठन में शामिल विभिन्न प्रखंडों के लोग कांग्रेसी नेता सुनील सहाय से मुलाकात की और अपना पूरा समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी को देने की बात कही। संगठन के अध्यक्ष ठुमा तिर्की ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय जब मंत्री नहीं थे, तब भी लोहरा समाज की समस्याओं को लेकर बार-बार आवाज उठाते रहे हैं। वे जनता व माटी के साथ हमेशा जुड़े रहते हैं। इसीलिए हम लोगों ने संकल्प लिया है कि उनकी बेटी यशस्विनी सहाय को हर हाल में विजयी बनाएंगे। हमारा पूरा समाज मजबूती के साथ यशस्विनी सहाय के साथ खड़ा है। इस मौके पर राजेंद्र लोहरा बुढ़मू, पलेनाथ लोहरा, अनूप लोहरा, कलेश करमाली, अनगड़ा, ठुमा तिर्की, हटिया नामकुम, संजय लोहरा, मोराबादी, संगीता तिर्की नामकुम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




