धनबाद | झारखण्ड | दिसम्बर | 06, 2020 ::
*झारखण्ड के पहले शख्स होंगे अंकित राजगढ़िया
अगले हफ्ते होगा पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल
वैश्विक महामारी कोरोना के स्वदेशी वैक्सीन का ट्रायल देश मे अंतिम स्टेज में है. इसे मानव शरीर मे ट्रायल किया जा रहा है. इसी कड़ी में पटना एम्स में अंकित राजगढ़िया ने अपना नाम रजिस्ट्रेशन करवाया था. अगले हफ्ते पटना एम्स की टीम अंकित को बुलाकर उनके शरीर पर वैक्सीन का ट्रायल करेगी।
जिंदगी के लिए बड़ा अवसर: अंकित
अंकित ने बताया कि यह जिंदगी के बड़े अवसर में से एक है। यह देश सेवा है और इसको लेकर मेरे परिवार और दोस्तो में गर्व का माहौल है. मुझे लगातार बधाई मिल रही है.




