NCC
Latest News झारखण्ड

एन.सी.सी. प्राशिक्षण शिविर सी.ए. टी.सी.-1 :: पाँचवा दिन 

NCC

राँची, झारखण्ड । मई | 24, 2017 :: 3 झारखण्ड बटालियन एन. सी.सी. द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जो की 20 मई 2017 से 29 मई 2017 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम , मोरहाबादी में चलाया जा रहा है |आज 24 मई 17 को थल सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल एस. एस. परिहार द्वारा एन. सी.सी. कैडेटों को सेना भर्ती सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी| एन.सी.सी कैडेटों ने सेना भर्ती सम्बंधित कई सवाल पूछे जिसका जवाब ए. आर.ओ. टीम ने बहुत ही बारीकी से दिया | उन्होंने बताया कि एन.सी.सी. के सी प्रमाणपत्र प्राप्त होने पर लिखित परीक्षा की माफ़ हो जाती है जिससे एन.सी.सी. कैडेटों को सिर्फ शारीरिक एवं चिकित्सा परीक्षा में शामिल होना पड़ता है | इसके अलावा आज गर्ल्स एवं बॉयज कैडेटों मार्शल आर्ट्स की हर तकनीक सिखायी जा रही है | विशेष तौर पर गर्ल्स कैडेटों को आत्मरक्षा के गुर बताये जा रहे है |इस शिविर के संचालक लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल कुमार एस. , होनाररी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार , सुबेदार मेजर लखबीर सिंह , सुबेदार ब्रह्मेश्वर सिंह ,रामबिलास उरावं , सुबेदार जैविन्दर सिंह , बी.एच.ऍम सांता बहादुर मगर , हवालदार सूर्य , सी. एच्. ऍम. आर.बी. गुरुंग आदि उपस्थित है |

Leave a Reply