राँची, झारखण्ड । मई | 24, 2017 :: रांची नागरिक समिति के सचिव तथा समाज सेवी संदीप नागपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में तीन वर्ष पूरा होने पर उन्हें बधाई दी है। नागपाल ने कहा की पिछला तीन साल बेमिसाल रहा और आगे आने वाले समय में भाजपा की सरकार जनादेश का सम्मान करते हुए ऐसे ही आगे मंजिल की ओर बढ़ता जाएगा। नागपाल ने कहा नरेंद्र मोदी देश के अलावा विदेशों में भी अपनी लोकप्रियताकी पहचान बना चुके हैं। यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत बहुत कुछ बयान करती है। यूपी में ६७ ऐसी सीटे थी जहां भाजपा कभी जीत नहीं दर्ज करा पाईं थी परन्तु इस बार भाजपा ने हार का सिलसिला को तोड़ा। नागपाल ने कहा कि भाजपा के आला नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही सफलता की कुंजी है। नागपाल ने रांची नागरिक समिति की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास सांसद रामटहल चौधरी एवं तमाम भाजपाइयों को केंद्र में भाजपा के तीन साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी है।
Related Articles
नि:शुल्क आंख एवं मोतियाबिंद जांच शिविर
रांची, झारखण्ड | फरवरी | 18, 2022 :: आज दिनांक 18.02.2022 को देवस्थान,सेंबो,नगड़ी रांची में वाइसमेंस क्लब ऑफ रांची कैपिटल, लायंस क्लब ऑफ रांची, ईस्ट तथा एनजीओ स्तंभ के संजुक्त सहयोग से नि:शुल्क आंख एवं मोतियाबिंद जांच शिविर लगवाया गया। कार्यक्रम का अयोजोग वाइसमेंस क्लब ऑफ रांची कैपिटल रहा और इस जांच शिविर में कूल […]
हम सभी को बिरसा मुंडा जी के बताए गए रास्तों पर चलना चाहिए :: राजेश कुमार गुप्ता
रांची, झारखण्ड | नवम्बर | 15, 2021 :: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने आज बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल जंगल जमीन की […]
विकास भारती बिशुनपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया गया मृदा दिवस
गुमला, झारखण्ड । दिसम्बर | 05, 2017 :: विकास भारती बिशुनपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को मृदा दिवस मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री रणधीर सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 तक किसानों का आय दोगुना […]