Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

राँची यूनिवर्सिटी वुशु चयन ट्रायल संपन्न

रांची, झारखण्ड  | फरवरी  | 16, 2022 ::  स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में राँची यूनिवर्सिटी वुशु चयन ट्रायल संपन्न हो गया।
मारवाड़ी कॉलेज ,राँची के तत्वावधान में इस ट्रायल का आयोजन झारखंड वुशु एसोसिएशन के तकनीकी सहयोग से इस ट्रायल का आयोजन किया गया।
आज आयोजित इस ट्रायल में राँची यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजो के तकरीबन 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
आज अयोजित इस चयन ट्रायल में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में शैलेंद्र दुबे,दीपक गोप,सुशील कच्छप,वाहिद अली,कृष्णा कच्छप एवम निशांत तिर्की मौजूद थे।यह चयन ट्रायल राँची यूनिवर्सिटी के श्री विजय वर्मा एवम मारवाड़ी कॉलेज के मोहम्मद नसीम की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply