Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

राँची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा यातायात जागरूकता रैली आयोजित

रांची, झारखण्ड | जनवरी   | 31, 2021 ::  सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज दिनाँक 31 जनवरी को राँची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर से ” यातायात जागरूकता रैली ” आयोजित की गई जी राँची विश्वविद्यालय से प्रारंभ होकर
शहीद चौक,
एल्बर्ट एक्का चौक(फिरायालाल चौक),
कचहरी चौक,
रेडियम रोड,
केंद्रीय पुस्तकालय,
डी एस पी एम यू
होते हुए राँची विश्वविद्यालय के बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर में समाप्त हुआ।
रैली को जिला परिवहन विभाग एवं राँची जिला पुलिस का पूरा सहयोग रहा।
रैली को परिवहन विभाग के अधिकारी अभय कुमार एवं ङा ब्रजेश  द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Leave a Reply