Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

‘मिस भारत 2026’ का पोस्टर-क्राउन लॉन्च 

रांची | 11 अगस्त 2026

राजधानी रांची के प्रेस क्लब में मंगलवार को भारत के नए सौंदर्य एवं प्रतिभा मंच ‘मिस भारत 2026’ का आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं लॉन्च समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘मिस भारत 2026’ के आधिकारिक पोस्टर के साथ आगामी ग्रैंड फिनाले के क्राउन का भी भव्य अनावरण किया गया।

 

‘मिस भारत 2026’ का आयोजन वर्ल्ड विनर एजुकेशन द्वारा किया जा रहा है, जबकि इस प्रतिष्ठित आयोजन को वॉम्स मॉडलिंग इंस्टीट्यूट द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। राष्ट्रीय फिनाले का आयोजन वर्ल्ड विनर ट्रस्ट के माध्यम से किए जाने की जानकारी दी गई।

 

झारखंड से शुरू होगा ‘मिस भारत’ का सफर

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजकों ने प्रतियोगिता की पूरी रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि ‘मिस भारत 2026’ का सफर झारखंड से शुरू होगा। झारखंड में ऑडिशन एवं स्टेट फिनाले के बाद देश के विभिन्न राज्यों में ऑडिशन और स्टेट फिनाले आयोजित किए जाएंगे। अलग-अलग राज्यों से चयनित विजेताओं को राष्ट्रीय मंच पर लाकर ‘मिस भारत 2026’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि उनकी कोशिश है कि राष्ट्रीय स्तर का ग्रैंड फिनाले झारखंड में ही आयोजित किया जाए, ताकि गोवा, मुंबई और देश के अन्य राज्यों से चयनित विजेता रांची आएं और झारखंड की धरती से राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बनाएं। इससे झारखंड को भी देश के फैशन एवं मॉडलिंग क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।

 

राज्य विजेताओं को स्कूटी, राष्ट्रीय विजेता को कार देने की योजना

वॉम्स मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक वसीम आलम ने कहा कि “मिस भारत एक नया और बड़ा मंच है, जिसका उद्देश्य देश की प्रतिभाशाली युवतियों को फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में बेहतर करियर का अवसर प्रदान करना है।

साधना झा कुमार ने छोटे शहरों की प्रतिभाओं को मंच देने पर दिया जोर

इस अवसर पर साधना झा कुमार ने कहा कि “मिस भारत से जुड़ना मेरे लिए उन प्रतिभाओं को आगे लाने की एक कोशिश है, जो छोटे शहरों और राज्यों तक सीमित रह जाती हैं।

प्रियांशु चौधरी देंगी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी

प्रियांशु चौधरी, जो स्वयं मिस फेमिना की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं, ने कहा कि “मैं खुद इस सफर का हिस्सा रह चुकी हूं, इसलिए मुझे पता है कि किसी मॉडल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए किस तरह की ग्रूमिंग और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। मिस भारत से जुड़ने वाली प्रतिभाओं को बेहतर तरीके से तैयार कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का हमारा पूरा प्रयास रहेगा।”

राखी मिश्रा ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

अभिनेत्री राखी मिश्रा ने कहा कि “मैं इस मंच से जुड़ने वाली सभी प्रतिभागियों को उनके करियर में हर संभव सहयोग देने का प्रयास करूंगी। एक अभिनेत्री के रूप में मैंने भी अपने करियर में कई तरह की चुनौतियों और बाधाओं का सामना किया है। इसलिए मेरी कोशिश रहेगी कि नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में सही मार्गदर्शन और सहयोग मिले।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘मिस भारत’ के निदेशक सत्यजीत कुंडन, वॉम्स मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक वसीम आलम, साधना झा कुमार, प्रियांशु चौधरी, राखी मिश्रा, मोनू राज, ब्यूटी मिश्रा, रोहित आर.के., अरशद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply