Breaking News खेल

तीन दिवसीय ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार 22 से 24 मई तक रांची में

 

रांची, झारखण्ड  | मई | 20, 2022 ::  झारखंड ताइक्वांडो संघ एवं रांची जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा भारतीय ताइक्वांडो ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वधान में तीन दिवसीय रेफरी सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह सेमिनार दिनांक 22 मई से 24 मई तक धुर्वा ताइक्वांडो क्लब( एस वी पब्लिक स्कूल) के प्रांगण नियर प्रभात तारा मैदान धुर्वा में आयोजित हो रही है। सेमिनार में लगभग एक सौ रेफरी झारखंड बंगाल बिहार उत्तर प्रदेश उड़ीसा इत्यादि राज्यों से भाग लेंगे। सेमिनार में सभी लोगों को वर्ल्ड ताइक्वांडो के नियमों की जानकारी दी जाएगी साथ ही साथ जो भी तब्दीली हुई है नियमों में उसकी भी जानकारी दी जाएगी। सेमिनार में मुख्य रूप से संतोष श्रीरंगम (ब्लैक बेल्ट पांचवी डन) अंतरराष्ट्रीय रेफरी, विशाखापट्टनम को आमंत्रित किया गया है। उनके द्वारा ही नए नियमों से सभी को अवगत कराया जाएगा। 3 दिनों के सेमिनार में अंतिम दिन सभी लोगों की परीक्षा के उपरांत पास होने वाले रेफरी को प्रमाण पत्र प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर भारतीय ताइक्वांडो महासंघ के महासचिव प्रभात शर्मा स्वयं उपस्थित रहेंगे।सेमिनार में मुख्य रुप से वार्ड नंबर 39 के पूर्व पार्षद समाजसेवी एवं खेल प्रेमी वेद प्रकाश सिंह एवं विश्वकर्मा वेलफेयर ट्रस्ट के अशोक विश्वकर्मा एवं आयोजन सचिव मिथिलेश कुमार सिंह अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply