राची, झारखण्ड | मार्च | 21, 2024 :: जेसीआई यूथ और लिटिल एंजल नर्सरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान मे तीन दिवसीय समर कैम्प का शुभारम्भ हुआ। जेसीआई यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने समर कैंप में बच्चों ने डांसिंग, ड्रामा,प्रिंटिंग,मूवीं आर्ट एंड क्राफ्ट, सिंगिंग तथा गेम्स कार्यक्रमों को सिखाया जा रहा है। इस समर कैम्प में लगभग 50 छोटे बच्चे शामिल है। यह विशेष कार्यक्रम आगामी 23 मार्च तक चलेगा। बच्चों को प्रतिभावान बनाने में इस समर कैम्प का विशेष योगदान होगा।बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालने और तथा उनके व्यक्तित्व को निखारने का यह बहुत अच्छा माध्यम है। उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। इसके अलावा पढ़ाई से हटकर बच्चे कई सारी नई चीजों के बारे में जान पाते हैं।कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्नो बच्चों ने अंग्रेजी एवं हिन्दी कविताओं की प्रस्तुति दी।
मौक़े पर स्कूल की प्रधानाचार्य संध्या बागला, संस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बधानी, सचिव ऋचा जालान ,मोनिका गोएनका व अन्य सदस्य मौज़ूद थे।




