Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

तीन दिवसीय सावन मेला संपन्न

मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा शाखा अध्यक्ष _शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रसेन भवन, अपर बाज़ार में आयोजित तीन दिवसीय “सावन मेला 2026” का भव्य एवं सफल समापन हुआ।

तीनों दिनों तक चले इस मेले में रांची सहित रामगढ़, हजारीबाग, भागलपुर, कोलकाता, सूरत एवं आसपास के क्षेत्रों से आए उद्यमियों द्वारा 75 से अधिक आकर्षक स्टॉल लगाए गए। मेले में हस्तनिर्मित वस्त्र, राखियां, लड्डू गोपाल की पोशाक, पर्स, बंदनवार, आभूषण, साड़ियां, गिफ्ट आइटम्स, बेकरी उत्पाद, फूड स्टॉल एवं अन्य अनेक आकर्षक वस्तुओं ने आगंतुकों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने मेले का भ्रमण कर खरीदारी की तथा महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।

समापन समारोह के अवसर पर बेस्ट स्टॉल, बेस्ट सेल्समैनसिप, बेस्ट डेकोरेशन का पुरस्कार दिया गया l शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी स्टॉलधारकों, आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस सफल आयोजन में अध्यक्ष शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा रायका _, कोषाध्यक्ष स्मिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजिका रोजी खंडेलवाल, कविता सोमानी, अनीता सोमानी, कुशा जालान, रितु पोद्दार जी तथा शाखा की सभी युवा बहनों का विशेष सहयोग एवं अथक परिश्रम सराहनीय रहा।

 

 

Leave a Reply