भगवा नारी सेना द्वारा आयोजित चौथे सावन मिलन सिज़लिंग सावन समारोह का भव्य आयोजन रविवार को गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल, पी.पी. कम्पाउंड, रांची में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन के उल्लास और भारतीय संस्कृति को समर्पित इस आयोजन में इस बार राजस्थानी थीम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।
पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा, रंग-बिरंगे परिधानों और खूबसूरत राजस्थानी आभूषणों से सजी महिलाओं ने पूरे आयोजन स्थल को राजस्थानी संस्कृति के रंग में रंग दिया। महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
सावन सिजलिंग की मिस कैटेगरी में शिवानी शर्मा, समीक्षा और अंतरा जबकि श्रीमती कैटेगरी में पूनम पांडे, पिंकी चंद्रा और रिंकी तिवारी विजेता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध क्रिकेटर सौरभ तिवारी रहे। इसके अलावा संजय पांडे, दिलबीर सिंह, दीपक ओझा, तनुश्री सरकार, हर्षिता सिन्हा, रत्ना सिंह, नम्रता सोनी, सीमा रॉय, दीपेश पाठक, अरुण चावला, सुमित सचदेवा, मारिया सहाब गिरिजा शंकर पेड़ीवाल सहित कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
परमजीत कौर, अंतरा, सिमरण कौर, अमृता शर्मा, कविता, शिवानी शर्मा, मानसी, किरण प्रसाद आदि ने जबरदस्त नृत्य किया।
इस अवसर पर भगवा नारी सेना की संस्थापक अध्यक्ष पिया बर्मन ने कहा कि सावन मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के बीच सावन के महीने के पारंपरिक हर्षोल्लास और उत्सव की भावना को कायम रखना, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा महिलाओं को मनोरंजन और आपसी मेल-मिलाप का एक सुंदर अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अमृता शर्मा, नीलम शर्मा सहित भगवा नारी सेना की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच संचालन श्रेया और सिमरण कौर ने किया



