Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

तीन दिवसीय प्री मोनसून मेले का समापन

राची, झारखण्ड | जून 29, 2024 ::

माहेश्वरी महिला समिति के सौजन्य से होने वाले प्री मोनसून मेला का समापन शनिवार को हुआ | इस तीन दिवसीय मेले में सभी स्टॉल वालों की खूब बिक्री हुई ग्राहकों को यहां के सब कलेक्शन बहुत पसंद आया | चाहे वह हैंड मेड राखी हो या कॉटन बेडशीट सेट या फिर लज्जिज व्यंजन आने वाले सभी को सब कुछ बहुत पसंद आया जिसे यहाँ के स्टाल वाले भी बहुत खुश हुए वह अभी से ही माहेश्वरी महिला समिति के अगले मेले के लिए इंतजार में है | | समापन समारोह का मंच संचालन विनीता बिहानी ने किया | सयोंजीका विजयश्री साबू ने *बेस्ट सेल्सपर्सन श्वेता भाला , बेस्ट स्टाल आर्यन क्रेशन ,बेस्ट डिस्प्ले नटखट के नाम घोषित किया, जिन्हे प्रदेश सचिव संगीता चितलांगिया, पूर्व अध्यक्ष सुमन चितलांगिया, रेनू फलोर, अध्यक्ष भारती चितलांगिया, सचिव बिमला फलोर, कोषाध्यक्ष सरला चितलांगिया, उपाध्यक्ष अनीता साबू, वंदना मारू, शशि डागा,ममता डागा, रंजू मालपानी ने मोमेंटो देते हुए बधाई दी | तीन दिवसीय मेला आयोजन में ,शारदा, सीमा, शिखा, पूनम,रेखा, नेहा, लक्ष्मी, सब का साथ रहा |

Leave a Reply