रांची , झारखण्ड | अप्रैल | 28, 2020 :: देश- विदेश के साहित्य प्रेमियों को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ने वाली अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच के ऑनलाइन कवि सम्मेलन में रांची के सुनील बादल को छठा पुरस्कार दिया गया है .
लगभग 600 चुने हुए कवियों ने इसमें भाग लिया था और 67 कवि फाइनल प्रतियोगिता में शामिल हुए थे जिसका आयोजन 24 अप्रैल को अॉनलाइन हुआ था .
विभिन्न स्तरों पर रचनाओं का पाठ रचनाओं के शिल्प और विषयवस्तु आदि के आधार पर निर्णायक मंडली अलग-अलग जगहों पर बैठी हुई थी उन्होंने व्हाट्सएप के माध्यम से आकलन किया और अंत में 28 अप्रैल को इसका निर्णय ऑनलाइन सुनाई गया. उल्लेखनीय है
इसके राष्ट्रीय संयोजक सुधीर सिंह सुधाकर हैं
जबकि पूर्वी क्षेत्र के संयोजक प्रशांत करण हैं
और दक्षिण भारत के भी कवि साहित्यकार इस संस्था से जुड़े हैं और निरंतर ऑनलाइन गतिविधियां वर्षों से निःशुल्क चलाई जा रही हैं.




