Breaking News Latest News झारखण्ड

श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति :: तीन दिवसीय नि:शुल्क शिविर का समापन 

 

राची, झारखण्ड  | फरवरी | 26, 2023 ::  श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति नामक संस्था है, जो 1974 में जयपुर राजस्थान में स्थापित किया गया था।

2017 से यह संस्था झारखंड में अध्यक्ष श्री ललित केडिया जी के द्वारा संचालित हो रहा है।

शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए काम कर रहा है, यदि आवश्यक हो तो कृत्रिम अंग प्रदान भी करती है।

इस 6 वर्षों में, झारखंड राज्य भर में लगभग लाखों लोगों को मुफ्त में लाभान्वित किया गया है।

तेतरटोली रांची में तीन दिवसीय नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 250 विकलांग एवं जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित किया गया.

तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज अंतिम दिन था।

आज के समापन समारोह में झारखंड चेंबर के अध्यक्ष श्री किशोर मंत्री जी, पूर्व अध्यक्ष श्री अंचल किंगर जी, श्री आदित्य मल्होत्रा जी, श्री शैलेश अग्रवाल जी, श्रीमती ज्योति कुमारी जी, श्री अमित शर्मा जी एवं श्री विजय छपरिया जी मौजूद थे।

Leave a Reply