Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

तीन दिवसीय डे नाइट कैंप का समापन

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर |  05, 2024 ::

आंधी रात चमकते तारे ठंडी हवा और चारों ओर रोमांच…
ये किसी थ्रिलर की शुरुआती पंक्तियां नहीं है बल्कि जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल नामकुम के परिसर में कक्षा के.जी. से आठ तक के विद्यार्थियों की तीन दिवसीय डे-नाइट कैंप की पृष्ठभूमि है ।

पहले दिन के.जी.से लेकर कक्षा चार तक के विद्यार्थियों ने कई तरह के मजेदार और निगरानी वाली साहसिक गतिविधियों जैसे पैरेलल रोप्स,फ्लाइंग फॉक्स, नेट क्लाइंबिंग, जिपलाइन,रैपलिंग, टूलाइन ब्रिज में हिस्सा लिया।

दूसरे दिन कक्षा 5 से लेकर 8 तक के विद्यार्थियों ने उन्ही मजेदार गतिविधियों में पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ भाग लिया। ये सारी गतिविधियां विद्यालय के शिक्षकों,प्रधानाचार्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की देखरेख में छात्रों ने किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सुनील कुमार ने कहा इस तरह की गतिविधियां द्वारा बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।

Leave a Reply