राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 21, 2024 ::
रांची। झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड और झारखंड राज्य लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2024-25 के दूसरे दिन शनिवार को लोकगीत गायिका रंजना रॉय ने अपनी मधुर गीतों से लोगों को खूब झुमाया। रंजना राय ने बताया कि देशभर में कई जगह अपनी प्रस्तुतियां दी है। झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित खादी मेला में वो चौथीबार शामिल हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भोजपुरी और खोरठा दोनों लोकगीत के बराबर चाहने वाले है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलल्ला मंदिर के उद्धघाटन समारोह शामिल होना उनका सौभाग्य रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में लोकगीत के क्षेत्र में आजीविका बनाने वालों के लिए सुनहरा भविष्य है।



