Breaking News Latest News झारखण्ड

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स व मिशन ब्लू की तरफ से अल्बर्ट एक्का चौक पर संक्रमण रोधी किट का हुआ वितरण

रांची , झारखण्ड | जून | 14, 2020 :: झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स एवं मिशन ब्लू फाउंडेशन की तरफ से रविवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर संक्रमण रोधी किट का वितरण किया गया साथ ही मुख्यमंत्री किचन की शुरुआत भी हुई गौरतलब है कि जे यू जे कि रांची महानगर समिति ने मुख्यमंत्री से यह मांग की थी कि अल्बर्ट एक्का चौक पर भी यह किचन चालू किया जाए जिससे पत्रकारों समेत तमाम लोगों को राहत पहुंचे. बहुतेरे ऐसे पत्रकार हैं जो एक बार सुबह घर से निकल जाने के बाद रात को ही घर लौटते हैं मुख्यमंत्री किचन यहां होने से उन्हें काफी लाभ होगा मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की यह मांग मान ली थी और रविवार से अल्बर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री किचन की शुरुआत भी हो गई. ज्ञात हो कि जेयूजे महानगर कमेटी के अध्यक्ष जावेद अख्तर सचिव सैयद रमीज और कोषाध्यक्ष शकील अख्तर की पहल पर यूनियन के साथ मिलकर मिशन ब्लू फाउंडेशन ने विशेष व्यवस्था के तहत सैनिटाइजर, मास्क और शरीर में प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाली दवा और अरसैनिक अल्बम 30 का वितरण भी किया. इस मौके पर जेयूजे के अध्यक्ष रजत गुप्ता केंद्रीय महासचिव शिव कुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहे.
[साथ ही अध्यक्ष जावेद अख्तर, उपाध्यक्ष रतन लाल, विशु प्रसाद, राजीव, हेमंत झा, महासचिव उदय चौहान, सचिव आरती सिंह, सैयद रमीज, कुबेर सिंह, सूरज सिंह, कोषाध्यक्ष शकील अख्तर, कार्यकारिणी सदस्य – समीर हैजाजी, पुष्कर महतो, चंदन वर्मा, आकाश सिंह, मो. आसिफ, संजीव मिश्रा, प्रदीप ठाकुर, चंदन भट्टाचार्य, मुन्ना कौशिक, विशु विशाल, अंकुर सिन्हा, परवेज कुरैशी, चंदन सिन्हा, प्रतीक सिंह, संजीत कुमार झा, हेमंत सूत्रधार, रिकी राज, आकाश कुमार, संतोष सिंह, विनय मुर्मू, नैयार शाहिद, नौशाद, राज सिंह, पूजा भारती, पंकज राणा, सैयद फिरोज, विजय कुमार गोपा, संगठन सचिव सह प्रवक्ता विनय राज तथा उप प्रवक्ता पुष्कर महतो के साथ -साथ सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे ।

Leave a Reply